सूरज की प्रखर तेजी मेंभी
गुलमोहर का खिलना मन्को आह्लादित करता है
सर्द हवाओं के झोंको मे भी
फूलो का खिलखिलाना मन को सुरभित करता है
रातों के स्याह अंधेरों मे भी
सितारों का जगमगाना मन को उल्लासित करता है
तेज़ तुफानो के दौरों मे भी
वृक्षों का लहलहाते रहना मन को पुलकित करता है
हैरान हूयह देख कर की इन पर क्यो
मौसम की तल्खियों का असर नही होता है
न कुछ कहते, सब कुछ सहते ,
हरदम प्रफुल्लित हैं रहते
खुशबु लुटाते , रौशनी बिखराते
छाया सघन है फ़िर भी देते रहते
अपने स्वभाव की मधुरता और मौलिकता
कभी नही खोते , हर मुश्किल मे सहज ही रहते हैं
स्वभाव की महक फैलाते रहते हैं
अस्तित्व अपना बनाए रखते हैं
और कैसे जीते हैं सहज सुरभित जीवन
इंसान को ये अनूठा ढंग बताते हैं
पर इंसान अक्सर निर्बल हो जाता है
ज़रा सी तपिश मे भी आपे से बाहर हो जाता है
मुसीबतों मे अपनी मौलिकता तो खो ही देता है
और कमज़ोर हो कर अपने अस्तित्व के संघर्ष मे
अक्सर नाकाम हो जाता है
पर फ़िर भी प्रकृति के इन प्रेरक प्रतिनिधियों से
जीने की अदा नही सीखता है
जो विपरीत हवाओं मे भी अपने होंसलों को
बनाए रखते हैं
और अपनी मौलिकता सहजता और मधुरता से
अंधेरों और तुफानो को भी पार कर जाते हैं
और अपना अस्तित्व भी बनाए रखते हैं।
Piles & Home Remedies
-
*What is Piles?
*
Piles is a very common ailment. Women have higher incidence than men. The
reason behind it is not clearly known. It is more commonly seen...
2 months ago

