मेरी ज़िंदगी एक हसीन ख्वाब
ख़्वाबों से उभरी तुम एक हक़ीकत हो
तुमसे कितना प्यार है मुझे,
ये मैं कह नहीँ सकता।
तुम में मेरी साँसें तुम मेरी ज़रूरत हो
आँखों में तुम्हारी पाई हैं सारी खुशियाँ
तुम उन खुशियों से भी खूबसूरत हो।
रोशन है तुम्हारी अठखेलियों से मेरा आँगन
प्यार और सौम्यता की तुम मूरत हो
देखकर तुमको होता है रब पर विश्वास
तुम मुझे रब की दी हुई इबादत हो
तुम बिन कटता नहीँ एक पल मेरा
तुम मेरी लालिमा, तुम्ही मोहब्बत हो।
What is Love...???
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com
Visit Us @ www.funfunky.com

एक होती है पत्नी, एक होती है प्रेमिका. दोनों में ‘प’ अक्षर की समानता है. लेकिन ‘प’ में ‘र’ का जुड़ाव नहीं होता. शुरू में शायद होता हो जो विवाह के बाद नज़र नहीं आता.
अक्सर प्रेमी पति-पत्नी बनने के बाद प्रेमी नहीं रहते, ख़रीदी हुई जायदाद की तरह दोनों एक दूसरे के मालिक हो जाते हैं. दोनों एक-दूसरे की क़ानूनी जायदाद होते हैं. जिसमें तीसरे का दाखिला वर्जित होता है. समाज में भी, अदालतों में भी और नैतिकता के ग्रंथों में भी. वह आकर्षण जो शादी से पहले एक-दूसरे के प्रति नज़र आता है, वह कई बार के पहने हुए वस्त्रों की तरह, बाद में मद्धिम पड़ जाता है.

मानव के इस मनोविज्ञान से हर घर में शिकायत रहती है. कभी-कभी यह शिकायत मुसीबत भी बन जाती है. दूरियों से पैदा होने वाला रोमांस जब नजदीकियों के घेरे में आकर हकीक़त का रूप धर लेता है तो रिश्तों से सारी चमक-दमक उतार लेता है. फिर न पति आकाश से धरती पर आया उपहार होता है और न पत्नी का प्यार खुदाई चमत्कार होता है.

हिंदी कथाकार शानी की एक कहानी है, शीर्षक है ‘आखें’. इसमें ऐसे ही एक प्रेम विवाह में फैलती एकरसता को विषय बनाया गया है. दोनों पति-पत्नी बासी होते रिश्ते को ताज़ा रखने के लिए कई कोशिशें करते हैं. कभी सोने का कमरा बदलते हैं, कभी एक दूसरे के लिए गिफ्ट लाते हैं, कभी आधी रात के बाद चलने वाली अंग्रेज़ी फ़िल्मों की सीडी चलाते हैं....मगर फिर वही बोरियत...

अंत में कथा दोनों को एक पब्लिक पार्क मे ले जाती है, दोनों आमने-सामने मौन से बैठे रहते हैं. इस उकताहट को कम करने को पति सिगरेट लेने जाता है, मगर जब वापस आता है तो उसे यह देखकर हैरत होती है कि पत्नी से ज़रा दूर बैठा एक अजनबी उसकी पत्नी को उन्हीं चमकती आँखों से देख रहा होता है, जिनसे विवाह पूर्व वह कभी उस समय की होने वाली पत्नी को निहारता था...

अर्थशास्त्र का एक नियम है, वस्तु की प्राप्ति के बाद वस्तु की क़ीमत लगातार घटती जाती है. पास में पानी का जो महत्व होता है, प्यास बुझने के पश्चात वही पानी में उतनी कशिश नहीं रखता.

"पहले वह रंग थी
फिर रूप बनी
रूप से जिस्म में तब्दील हुई
और फिर...
जिस्म से बिस्तर बन के
घर के कोने में लगी रहती है
जिसको कमरे में घुटा सन्नाटा
वक़्त बेवक़्त उठा लेता है
खोल लेता है बिछा लेता है."...

Sabhar-Anjaan

जिंदगी हर पल खास नही होती,

फूलो की खुशबू हमेशा पास नही होती।

मिलना हमारी तकदीर में लिखा था,

वरना इतनी प्यारी दोस्ती कभी इत्तेफाक नही होती।

नव वर्ष की ढेर सारी शुभ कामनाओं के साथ ...

‘मेरी पत्रिका’ : www.meripatrika.co.cc
…Ravi Srivastava


पूछा किसी ने हाल किसी का तो वो रो दिए,
पानी में अक्श चाँद का देखा तो वो रो दिए।
नगमा किसी ने साज़ पर छेड़ा तो वो रो दिए,
घुंचा किसी ने शाख से तोडा तो वो रो दिए।
उड़ता हुआ गुबार सरेराह देख कर,
अंजाम हमने इश्क का सोचा तो वो रो दिए।
बादल फिजा में आप की तस्वीर बन गए,
साया कोई ख़याल से गुज़रा तो वो रो दिए।
रंग-ऐ-शफक से आग शागोफों में लग गई,


सागर हमारे आँखों से छलका तो वो रोदिये। ।

एक दुबली-पतली पर पैनी और तेज़ी भरी काया के 29 वर्षीय राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो सुनील कुमार यादव का यह कहना है, “जब ताज होटल के कमरों में घुसकर हम वहाँ फंसे लोगों को विश्वास दिलाते थे कि अब वो सुरक्षित हैं तो उनकी आंखों में हमारी छवि किसी भगवान से कम नहीं नज़र आती थी। ये गर्व के क्षण थे, इन्हें कभी भुला नहीं सकते हम..."

सुनील कुमार यादव एनएसजी के कमांडो हैं. उन्हें ताज में चरमपंथियों से मुठभेड़ के दौरान तीन गोलियाँ लगी थीं. लेकिन मुंबई के बाम्बे अस्पताल में भर्ती सुनील की आंखों में दर्द की एक लकीर तक नहीं है. सुनील बताते हैं कि मिशन पर जाने से पहले फ़ोन, घर-परिवार, आगे-पीछे के सवाल, पहचान और बाकी तमाम बातें भूल जाते हैं। याद रहता है तो सिर्फ़ मिशन. सुनील बताते हैं कि हम आदेश मिलते ही रात को दिल्ली से रवाना हुए. मुंबई हवाई अड्डे से सीधे सचिवालय के पास पहुँचे और फिर टीम बना दी गईं.

इसके बाद 27 तारीख सुबह ताज में सबसे पहले अंदर जाने वाले कमांडो दस्ते में मैं था। हमने छठी मंज़िल से अपना काम शुरू किया. वहाँ से लोगों को निकालते और चरमपंथियों से मोर्चा लेते हुए हम नीचे की तरफ़ आ रहे थे. तीसरी मंज़िल तक पहुंचने में रात होने लगी थी. हम लोग रात के चश्मों के सहारे सब कुछ देख पा रहे थे. पूरी इमारत में घुंआ भरा हुआ था. एक-एक कमरे की तलाशी का काम चल रहा था. कमरों के अंदर फंसे लोग घबराए हुए थे कि बाहर कहीं चरमपंथी न हों. हम लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण यह था कि कहीं चरमपंथी भी लोगों को बंधक बनाकर कमरे में मौजूद न हों. लोग पुलिस-पुलिस की आवाज़ पर भी कमरे नहीं खोल रहे थे. इस दौरान हमारा साथ दे रहे थे होटल के कुछ कर्मचारी. विदेशी भाषाओं में बात करके वे फंसे हुए लोगों को समझा रहे थे, ताले खोलने में हमारी मदद कर रहे थे.

"हम जैसे ही कमरों में जबरन दाख़िल होते थे, लोग डर के मारे सांसें रोककर खड़े हो जाते थे। जैसे ही उन्हें समझ आता था कि हम उन्हें बचाने आए हैं, वे रोने लगते थे, बदहवास हो जाते थे, हमसे गले मिलने लगते थे. मैंने इन लोगों की आंखों में अपने प्रति एक भगवान के आ जाने जैसा भाव देखा है. यही बात हमें ताकत दे रही थी. इस ऑपरेशन की यह सबसे पहली याद रहेगी मेरे ज़हन में. चरमपंथियों से मोर्चा लेते हुए जब मैं ताज की तीसरी मंज़िल पर पहुँचा तो वहाँ किसी तरह से एक कमरे में खुद को छिपाकर बैठी एक अधेड़ उम्र की विदेशी महिला को बाहर निकाला. इस महिला को कवर करता हुआ मैं अगले कमरे की ओर बढ़ा. दरवाज़ा खोलते ही गोलियों की तड़तड़ाहट हुई. कमरे में एक चरमपंथी घात लगाए बैठा था. होटल कर्मचारी घायल हो गया. मैंने जवाबी गोलीबारी की पर अब मेरे लिए पहले इन दोनों लोगों की जान बचाना ज़्यादा बड़ी प्राथमिकता थी. अब तक दरवाज़ा बंद हो गया था पर गोलियाँ दरवाज़े के पार आ रही थीं. मैंने दोनों लोगों को खींचकर गोलियों के दायरे से बाहर किया. अब तक तीन गोलियाँ मेरे पीछे धंस चुकी थीं."

इसे कहते हैं...रीयल जिंदगी का हीरो. ये हैं सचमुच में देश के स्टार। परन्तु दुर्भाग्य से इन सितारों को सरकार और जनता वह सम्मान और स्थान भी नही देती जो फिल्मी और क्रिकेट के सितारों को अनायास ही मिलता है।

साभार- बी.बी.सी.


टूटा जो आ के लब पे, तेरा नाम ही तो है,
दिल में बस एक ख्वाहिश-ऐ-नाकाम ही तो है।


पहला क़दम ही आखिरी है, उठ सके अगर,
मंजिल यकीन-ऐ-इश्क की एक गाम ही तो है।


रहने दो वापसी के लिए रास्ता खुला,
वो बद नही है, एक ज़रा बदनाम ही तो है।


साबित करेगा क्या कोई हम पर जफा का जुर्म,
एक रोज़ ढल ही जायेगा, इल्जाम ही तो है।