skip to main |
skip to sidebar
वो खामोश और हम परेशान क्यों हैं,
वो मशहूर और हम बदनाम क्यों हैं.
उनकी आवाज हमारे दिल की धड़कन है,
ये जानकर भी वो अनजान क्यों हैं.
------------------------------
दिल के ही नहीं जान के करीब है वो,
हर पल साथ रहता है, अपना नसीब है वो.
ख़ुशी की लहर हो या हो गम का साया,
दिल ने हर पल उनको सबसे करीब पाया.